अभाव की परिभाषा

अभाव  दो शब्द से मिलकर बना है।  

अ   +   भाव =     अभाव

(नहीं)    (सत्ता)   (सत्ता मे ना होना) 

किसी वस्तु का ना होना या उसका किसी स्थान पर ना होना उस वस्तु का अभाव है, इसे ही आयुर्वेद मे अभाव कहा गया है। 

अथवा

‘प्रतियोगिज्ञानाधीनज्ञानविषयत्वमभावत्वम् । 

(प्रतियोगि ज्ञान अधीन ज्ञान विषयत्वम भावत्वम्)

अर्थ:- जिस विषय का ज्ञान प्रतियोगी के ज्ञान के अधीन हो उसे अभाव कहते है। 

उदाहरण – जैसे प्रकाश का अभाव अंधकार है। 

इस मे अंधकार प्रकाश पर निर्वहर करता है, अंधकार प्रकाश के अधीन है। 

अभाव के भेद –

  1. संसर्ग अभाव
  2. अन्योन्य अभाव

आईये जानते है कि संसर्ग अभाव और अन्योन्य अभाव में अंतर क्या है?

संसर्ग अभाव की परिभाषा एवं भेद उदाहरण सहित।

संसर्ग अभाव – काल के अनुसार किसी वस्तु का अभाव। 

इसके तीन भेद है। 

1. प्रागभाव  – (उत्पत्तेः पूर्व कार्यस्य) – किसी वस्तु की उत्पति से पहले का अभाव। जो वस्तु बाद में उत्पन्न होगी तो जब तक उत्पन्न नही होती तब तक उस वस्तु का प्रागभाव कहा जायेगा। 

उदाहरण – आम के पेड़ में फल लगने से पहले वृक्ष में आम का अभाव

आम अभी नही है लेकिन बाद में होंगे। 

2. प्रध्वंसाभाव –  (विनाशानन्तरं कार्यस्य) – किसी वस्तु के नष्ट हो जाने पर जो अभाव होगा उसे प्रध्वंसाभाव कहेंगे। 

उदाहरण –  पौधे मे से सारे फूल तोड़ लेने पर पौधे मे  फूल का अभाव

जो फूल पहले थे पौधे मे अब नहीं रहे। 

3. अत्यंताभाव – (त्रैकालिकसंसर्गाभावोऽत्यन्ताभावः) – किसी वस्तु का तीनो कालो में अभाव पाया जाये उसे अत्यंताभाव कहेंगे।

उदाहरण – गधे के सिर पर सींघ का अभाव

जो ना पहले थे ना अभी है ना भविष्य मे होंगे।

अन्योन्यभाव की परिभाषा और भेद उदहारण सहित।

अन्योन्यभाव – एक वस्तु का अन्य वस्तु मे अभाव। 

उदाहरण – जैसे आम के वृक्ष मे सेव के फल का अभाव

⭐ अभाव की आयुर्वेद में उपयोगिता

प्रागभाव – यदि ये अभाव ना होतो सभी वस्तु (आदि) हमेशा से ही उपस्थित रहेंगी। 

प्रध्वंसाभाव – यदि ये अभाव ना होतो तो वस्तु हमेशा उपस्थित रहेगी कभी नष्ट नही होगी। 

अत्यंताभाव – सभी वस्तु तीनो कालो मे हमेशा रहेंगी। 

अन्योन्यभाव – यदि ये अभाव ना होतो दो वस्तुओं मे भिन्नता नही रहेगी, अभिन्न हो जायेगी। 

📝 परीक्षा में अभाव (पदार्थ विज्ञानं) से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न –

Important Questions for BAMS Ug Examination –

  1. अभाव का विस्तृत वर्णन करें। (10marks) 
  2. प्रागभाव का उदाहरण सहित वर्णन करें। (5marks) 
  3. अभाव के भेद लिखे। (5marks) 
  4. अंधकार भाव पदार्थ है या अभाव पदार्थ व्याख्या करे (5marks) 
  5. वस्तु की उत्पति से पूर्व कौन सा अभाव रहता है? (1mark)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x